विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 2' का क्‍लाइमेक्‍स लीक ना हो, इसके लिए निकाला ये जबरदस्‍त तोड़

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:43 PM (IST)

'बाहुबली 2' के क्‍लाइमेक्‍स की शूटिंग पूरी हो गई है और ये लीक ना हो इसके लिए निर्देशक एस एस राजामौली ने वाकई में जबरदस्‍त तोड़ निकाला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। निर्देशक एस एस राजामौली ने पिछले साल 'बाहुबली' के रूप में ऐसी फिल्म बनाई, जो सदियों तक याद रहेगी। हर एक कलाकार ने अपने किरदार में जान फूंक दी। वहीं तकनीक ने इसे और भी विहंगम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर इसकी भारी-भरकम कमाई पर भी दिखी। अब 'बाहुबली 2' से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं और सबसे ज्यादा लोग इस सवाल का जवाब जानने को बेकरार हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

'रुस्तम' के बाद अक्षय की आ रही एक और फिल्म, नाम जान चौंक जाएंगे!

अब इस सवाल का जवाब तो आपको 'बाहुबली 2' के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा, मगर इतना जरूर है कि इस बार का क्लाइमेक्स भी धमाकेदार होगा, तभी तो इस डर से कहीं रिलीज से पहले ये लीक ना हो जाए, इसके लिए राजामौली ने एक नहीं बल्कि चार क्लाइमेक्स को शूट किया है। जी हां, ऐसे में अगर कोई क्लाइमेक्स लीक हो जाता है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

अक्षय कुमार की पार्टी में देखिए किसको किस करते कैमरे में कैद हुए रणबीर कपूर

वैसे जिस सवाल का जवाब लोग पिछले साल से ही ढ़ूंंढ रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका जवाब फिलहाल सिर्फ तीन लोगों को पता है और वो हैं अभिनेता प्रभाष, निर्देशक एस एस राजामौली और कहानीकार। वहीं खबर है कि प्रभास के बर्थडे पर 'बाहुबली 2' का पोस्टर जारी किया जाएगा और यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।