विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' की कमाई से गदगद हुए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, देखें सक्सेस पार्टी की तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 07:40 AM (IST)

'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' के आस-पास लगभग नौ और फ़िल्में रिलीज़ हुईं और इस भीड़ में भी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' ने दर्शकों के लिए अपनी जगह बना ली।

'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' की कमाई से गदगद हुए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, देखें सक्सेस पार्टी की तस्वीरें
'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' की कमाई से गदगद हुए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, देखें सक्सेस पार्टी की तस्वीरें

मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इनदिनों अपनी फ़िल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' के हिट हो जाने की वजह से काफी उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से अपनी इस फ़िल्म को लेकर लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रहे नवाज़ुद्दीन गुरुवार को 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' की पूरी टीम के साथ सक्सेस पार्टी के लिए जुटे। इस मौके पर उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखी।

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' फ़िल्म प्यार और धोखे की कहानी है। बाबू एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट किलर है जिसका काम पैसे के लिए लोगों की जान लेना है। इसी ताने-बाने पर बुनी गयी थी इस फ़िल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं कि ये फ़िल्म दर्शकों को पसंद आई है। बहरहाल, यह देखिये नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अंदाज़, उन्हें देख कर साफ़ समझा जा सकता है कि वो इस फ़िल्म की कामयाबी से बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: टीवी सीरियल्स के सबसे महंगे कलाकारों में से एक राम कपूर ख़ुद टीवी नहीं देखते, जानें 5 दिलचस्प बातें

बता दें कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पांच करोड़ रु. के बजट वाली यह फ़िल्म कमाई में 10 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर चुकी है। फ़िल्म में उनके साथ बिदिता बाग महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई।

इस सक्सेस पार्टी में दिव्या दत्ता भी पहुंची। फ़िल्म में बाबू की मुंहबोली बहन जगत जिज्जी के रूप में दिव्या ने कमाल का काम किया है।

सक्सेस पार्टी में अभिनेत्री श्रद्धा दास भी अपने इस ख़ास अंदाज़ में दिखीं। 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' में उनके अभिनय की भी सराहना हुई है।

दरअसल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के खुश होने की एक बड़ी वजह है कि 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' के आस-पास लगभग नौ और फ़िल्में रिलीज़ हुईं और इस भीड़ में भी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' ने दर्शकों के लिए अपनी जगह बना ली। ऐसे में पार्टी तो बनती ही है! आप क्या कहते हैं?

यह भी पढ़ें: तेज़ बारिश से राहत मिलते ही रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के संग निकले आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

फ़िल्म की कामयाबी के बारे में नवाज़ मीडिया से लगातार यही कह रहे हैं कि छोटे शहरों के युवाओं ने फ़िल्म को काफ़ी सपोर्ट किया है और वो मानते हैं कि इसी कारण इस फ़िल्म को एमपी, बिहार और उत्तरप्रदेश के छोटे शहरों से खूब रिस्पॉन्स मिला और यह फ़िल्म हिट साबित हुई!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।