विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर हुआ हिट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 May 2015 12:11 PM (IST)

आखिरकार सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर लॉन्‍च हो ही गया और इसे देखकर आपको एक बार फिर अपने इस हीरो से प्‍यार हो जाएगा। गुरुवार शाम लॉन्‍च होने के बाद इसे अब तक करीब छह लाख लोग देख चुके हैं और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के भी कई लोग

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर लॉन्च हो ही गया और इसे देखकर आपको एक बार फिर अपने इस हीरो से प्यार हो जाएगा। गुरुवार शाम लॉन्च होने के बाद इसे अब तक करीब छह लाख लोग देख चुके हैं और फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोग इसकी तारीफ कर चुके हैं। सलमान खान ने भी ट्वीट कर टीजर का लिंक शेयर किया है।

इससे पहले उन्होंने गुरुवार सुबह को ट्वीट कर इस फिल्म का टीजर लॉन्च होने की खबर दी थी। इसकी शुरूआत एक पाकिस्तानी बच्ची की कहानी से होती है, जो भारत में खो जाती है और फिर सलमान खान उस बच्ची को उसके मां-बाप से मिलवाने पाकिस्तान लेकर जाते हैं। वो इसमें बजरंगली के भक्त बने हैं।

शादी से पहले ही मीरा ने शाहिद की रातों की नींद उड़ाई!

टीजर में सलमान खान एक डॉयलॉग भी मारते नजर आते हैं 'हम बजरंग बली के भक्त हैं मर जाएंगे, लेकिन झूठ नहीं बोलेंगे।' एक मिनट 30 सेकेंड का टीजर बिल्कुल ट्रेलर की तरह दिखता है। टीज़र को देखकर पूरी गारंटी के साथ कहा जा सकता है कि सलमान खान इस ईद पर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं।

खुलासा! शाहरुख ने गौरी के लिए किया सलमान की फिल्म को प्रमोट

यह फिल्म ईद पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कबीर खान ने इसका निर्देशन किया है और करीना कपूर, सलमान खान की हीरोइन बनी हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हुई है। हाल ही में हिट एंड रन केस की वजह से सलमान खान काफी मुश्किलों में घिर गए थे, मगर फिर से उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने फैंस के बीच धमाकेदार वापसी की है।