विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर के अंत में सलमान ने की है ये अपील

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Jun 2015 02:26 PM (IST)

आखिरकार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर रिलीज हो ही गया। उन्‍होंनें गुरुवार को टि्वटर पर वादा किया था कि शाम पांज बजे वह इस फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज कर देंगे और उन्‍होंने अपना ये वादा पूरा भी कर दिखाया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर रिलीज हो ही गया। उन्होंनें गुरुवार को टि्वटर पर वादा किया था कि शाम पांज बजे वह इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर देंगे और उन्होंने अपना ये वादा पूरा भी कर दिखाया।

जल्द ढह जाएगा राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद' बंगला, मगर...!

अब तक तो कई लाख लोग इसे देख भी चुके हैं, मगर शायद किसी ने गौर फरमाया होगा या नहीं, ट्रेलर के अंत में सलमान खान ने अपने फैंस से अपने अंदाज में एक अपील भी की है। जैसे ही ट्रेलर खत्म होता है, सलमान खान टीशर्ट और जींस में अपने फैंस से एक अपील करते नजर आते हैं।

'कैलेंडर गर्ल्स' को लेकर मधुर भंडारकर ने दी ये सफाई

वो कहते हैं, 'क्या कहा, आप मुझे पसंद करते हो? ओहो, मुझे कैसे पता चलेगा...अरे भाई कमेंट करो, लाइक करो तो ही तो मैं देख पाउंगा।' इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को अलर्ट करने के अंदाज में ये भी कहा, 'ध्यान रहे, आलमोस्ट सारे क्या, सारे कमेंट मैं पढ़ता हूं।' लीजिए आप खुद ही सलमान खान से सुन लीजिए। ये रहा ट्रेलर।

हालांकि सलमान खान ने ट्रेलर रिलीज करने से पहले अपने फैंस को परेशान करने के लिए कुछ ऐसे ट्वीट्स भी किए, जिसमें उन्होंने ट्रेलर अपलोड करने में असमर्थता जताई थी। हालांकि ठीक पांज बजते ही उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिखाया। उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

संजय दत्त के लिए उनकी पत्नी ने दे डाली ये नसीहत

इसमें सलमान खान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में एक गूंगी पाकिस्तानी लड़की की कहानी है, जो अपनों से बिछड़ कर भारत आ जाती है। इस फिल्म में बजरंगी के भक्त बनें सलमान खान उसे अपनों से मिलाने में उसकी मदद करते हैं। इस फिल्म का सेल्फी वाला गाना भी फैंस के बीच काफी हिट हो चुका है।