विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, फिल्‍म 'बंगिस्‍तान' का पहला गाना 'इश्‍क करेंगे' हुआ रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 05 Jul 2015 04:06 PM (IST)

रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्‍म 'बंगिस्‍तान' का 'इश्‍क करेंगे' गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सभी कलाकार छह अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। रितेश देशमुख ने टि्वटर पर यह गाना शेयर किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'बंगिस्तान' का 'इश्क करेंगे' गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सभी कलाकार छह अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। रितेश देशमुख ने टि्वटर पर यह गाना शेयर किया है।

इस गाने में सभी कलाकार छह अलग संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। इनमें से दो दक्षिण भारतीय, जबकि अफ्रीकी, अरबी, बौद्ध और रूसी में भी उन्हें देखा जा सकेगा।

संजय के जेल से बाहर आने पर सलमान करेंगे पार्टी

एक सूत्र के मुताबिक, ‘इस गाने की शूटिंग काफी मुश्किल रही। इस गाने को छह अलग-अलग लुक और छह अलग-अलग नृत्य शैली में पेश किया गया है, लेकिन रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने का पूरा लुत्फ उठाया। फिल्म ‘बंगिस्तान’ 31 जुलाई को रिलीज होगी।