यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सनी देओल के साथ अगली फिल्म में प्रीति और अमिषा आएंगी नजर
फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' की शूटिंग जल्द वाराणसी में 1 मार्च से शुरू होगी। इस फिल्म में सनी के साथ अमिषा पटेल और प्रीति जिंटा नजर आएंगी।

नई दिल्ली। 'घायल वन्स अगेन' की सफलता के बाद सनी देओल अपनी अगली फिल्म की ओर फोकस करने में लग गए हैं। फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' की शूटिंग जल्द वाराणसी में 1 मार्च से शुरू होगी। इस फिल्म में सनी के साथ अमिषा पटेल और प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
अब चीनी बाॅक्स आॅफिस पर 'बाहुबली' बनाने जा रही ये रिकाॅर्ड!
आपको बता दें, कि सनी अपनी इस फिल्म में भी एक्शन हीरो की भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रीति जिंटा सालों बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। सनी और प्रीति की जोड़ी फिल्म 'हीरो' में पहले भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा बात अमिषा की करे तो उनके लिए भी सनी के साथ काम करने का अनुभव नया नहीं होगा। फिल्म 'गदर' ये दोनों पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं।
'बाहुबली 2' में प्रभास का ऐसा रुप देख चौंक जाएंगे दर्शक
बतातें चले, कि सनी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा था, कि बाॅलीवुड की इस रेस में वो काफी पीछे छूट गए है। सालों में एक फिल्म आने के चलते दर्शक अभिनेता को भूलने लगते है, और वो अब साल में दो से तीन फिल्मों में अभिनय करते नजर आएंगे। तो बस 'भैयाजी सुपरहिट' उनके इसी कमिटमेंट का हिस्सा है। नीरज पाठक निर्देशित इस फिल्म में सनी के अलावा अरशद वारसी और श्रेयस तलपदे भी नजर आएंगे।

