विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 2' में प्रभास का ऐसा रूप देख चौंक जाएंगे दर्शक

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2016 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 03:13 PM (IST)

फिल्‍म 'बाहुबली' की शानदार कामयाबी के बाद दर्शकों को अब इसके सीक्‍वल का बेसब्री से इंतजार है। 'बाहूबली' में डायरेक्‍टर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'बाहुबली' की शानदार कामयाबी के बाद दर्शकों को अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। 'बाहुबली' में डायरेक्टर ने कई ऐसे सवालों को छोड़ा है, जिसका जवाब दर्शक जानने को उत्सुक हैं। इनमें से एक सवाल है कि आखिर क्यों कटप्पा ने बाहूबली को मारा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि 'बाहूबली' भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्म है जिसे देखने को सब बेताब हैं। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर्स पर काफी दबाव बढ़ गया है। वे अपना शत-प्रतिशत देने की तैयारी कर रहे हैं। प्रभास ''बाहुबली 2' के लिए स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं।

रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होंगे दीपिका के साथ

प्रभास को ''बाहुबली 2' के लिए अपना वजन लगभग 150 किलोग्राम करना है। इसके लिए वह स्पेशल डाइट के साथ-साथ घंटों जिम में बिता रहे हैं। अभी तक शायद ही इंडियन सिनेमा में किसी एक्टर ने अपना वजन इतना बढ़ाया है। सूत्रों की मानें तो प्रभास ने अपना वजन 130 किलोग्राम कर लिया है और वह अपने लक्ष्य से सिर्फ 20 किलोग्राम दूर हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास के साथ इन दिनों एक ट्रेनर और डाइटीशियन हमेशा रहते हैं।

इन दिनों प्रभास जो डाइट ले रहे हैं, उसे जान शायद आप चौंक जाएं। 150 किलोग्राम वजन करने के लिए प्रभास रोजाना 5 घंटे जिम में बिता रहे हैं। वह रोजाना लगभग 50 अंडे, ढेर सारा ब्राउन राइस, सलाद और फल के साथ-साथ आधा किलो चिकन खाते हैं।

पढि़ए कट्रीना और आदित्य की फिल्म 'फितूर' का रिव्यू

प्रभास के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, 'मैंने किरदार के लिए कई एक्टर्स को जिम में कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। लेकिन प्रभास जितनी मेहनत करते हुए किसी को नहीं देखा। 'बाहुबली 2' में प्रभास का भीमकाय रूप देख दर्शक चौंक जाएंगे। प्रभास इन दिनों हल्क जैसी बॉडी बनाने में बड़ी शिद्दत से जुटे हुए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस सबको प्रभास काफी एंज्वॉय कर रहे हैं।'

ऐसा लगता है कि प्रभास और फिल्ममेकर्स 'बाहुबली 2' में दर्शकों को फिर हैरान करने को तैयार है। बता दें कि 'बाहूबली' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। कोई बड़ी बात नहीं होगी अगर 'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर फिर एक नया रिकॉर्ड कायम करे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।