विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होंगे दीपिका के साथ

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Fri, 12 Feb 2016 11:04 AM (IST)

14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे के खास मौके पर रणवीर सिंहऔर दीपिका होंगे एक साथ। खबरें आ रही हैं कि दीपिका को सरप्राइज देने रणवीर पहुंच गए हैं, सात समंदर पार।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों दीपिका पादुकोण टोरंटो में अपनी फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त हैं और 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे है। अब भला यहां बैठे उनके ब्वाॅयफ्रेंड रणवीर सिंह दीपिका को अकेला कैसे छोड़ सकते हैं । तो लिजिए खबरें आ रही हैं कि दीपिका को सरप्राइज देने रणवीर पहुंच गए हैं, सात समंदर पार।

फिल्म रिव्यू : फितूर को ढाई स्टार

ब्वाॅयफेंड हो तो ऐसा

दीपिका को खुश करने का रणवीर एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। हाल ही में वो दीपिका की फिल्म 'ट्रीपल एक्स' का प्रमोशन करते नजर आए थे, जिसमें दीपिका हाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल के साथ नजर आएंगी। आपको बता दें, कि दीपिका से ज्यादा उनकी हाॅलीवुड फिल्म के लिए रणवीर उत्साहित नजर आ रहे है। तभी तो कभी वह फंक्शन में दीपिका को कहते नजर आते हैं, कि उन्हें दीपिका पर नाज है तो कभी वो उनकी फिल्म का प्रचार करते नजर आते हैं।

देखें, 'जय गंगाजल' में प्रियंका का दबंग अंदाज

खैर इन सब के बीच सबसे खास होगा, रणवीर और दीपिका का टोरंटो में मिलना, वो भी वेलेंटाइन-डे के खास मौके पर। देखना होगा की रणवीर दीपिका का ये दिन कितना यादगार बनाते हैं।