विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भंसाली का फितूर , पद्मावती के लिए चाहिए ' बोलते कपड़े ' !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 05:49 PM (IST)

फिल्म पद्मावती के लिए हर डिपार्टमेंट के काम में बड़ी बारीकी से काम देख रहे संजय लीला भंसाली ने साफ़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली का अपनी फिल्मों के लिए पैशन फिल्म दर फिल्म बढ़ता ही जाता है और वो हर बार कुछ न कुछ नया करने के लिए दायरे तोड़ देते हैं। फिल्म पद्मावती के कास्ट्यूम्स को लेकर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

बता दें कि रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती में कास्ट्यूम डिजाइनिंग का काम दिल्ली की डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत नरूला को दिया गया है। भंसाली ने उन्हें फिल्म के लिए साइन करते वक्त ही कह दिया था कि उन्हें बोलते हुए कपड़े चाहिए। डिजाइनर बताते हैं कि भंसाली ने उन्हें साफ़ साफ़ कहा कि उन्हें सिर्फ पहनने के लिए कपडे नहीं चाहिए। फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम्स ऐसे होने चाहिए कि जो बोलते हुए हों। उनसे एक भाषा का बोध होता हो। रिम्पल और हरप्रीत के मुताबिक उनके लिए ये बड़ा ही चैलेंजिंग जॉब है। दरअसल पद्मावती की शूटिंग के दौरान जिस काल का रेफरेंस देना है उसके बारे में बहुत ज्यादा दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। जो जानकारियां है वो कुछ सैम्पल के तौर पर दुनिया के बहुत सारे म्यूजियम्स और आर्काइव्स में रखी हैं। डिजाइनरों को इस कारण घूम घूम पर कई पांडुलिपियां भी खंगालनी पड़ी हैं। जयपुर और कालिको म्यूजियम के कई चक्कर लगाने पड़े हैं।

संजय दत्त की नानी...शबाना आज़मी ! जानिए क्या है ये माज़रा

फिल्म पद्मावती के लिए हर डिपार्टमेंट के काम में बड़ी बारीकी से काम देख रहे संजय लीला भंसाली हमेशा से ही अपने कॉस्ट्यूम्स को लेकर काफी सजग रहे हैं। इस फिल्म के लिए भी उन्होंने साफ़ कह दिया था कि कहानी भले ही ऐतिहासिक हो लेकिन सोच नई होनी चाहिए , एक ही तरह के आइडिया से काम नहीं चलेगा। भंसाली ने जो कपड़ों के बारे में ब्रीफ दी है उसमें इस बार सिर्फ भारी-भरकम नहीं बल्कि ड्रेस को बैलेंस करने को कहा गया है ताकि वो आज की जनरेशन से जुड़ाव रखे और बहुत रोबदार ना लगें। पद्मावती के कपड़ों में चित्तौड़ के 13 वी शताब्दी के आर्ट वर्क के साथ तुर्की के डिजाइनों का भी समावेश किया गया है ।

कटरीना और रणबीर की फिल्म का बना है ऐसा प्लान कि सुनकर हैरान होंगे आप !

अगले साल जब पद्मावती रिलीज़ होगी तो रणवीर सिंह के कपड़ों में ईरानी सभ्यता की झलक दिखाई देगी जबकि दीपिका पादुकोण में भारतीय परंपरा के साथ दक्षिणी टच होगा क्योंकि रानी पद्मावती का ताल्लुक श्रीलंका से रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।