विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी का ये गाना कर देगा सबकी आंखें नम

By Edited By:
Updated: Sat, 05 Apr 2014 10:21 AM (IST)

बिग बी को लोगों का दिल जीतना खूब आता है, इस बात में कोई दोहराई नहीं है। एक बार फिर उन्होंने फिल्म 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' के एक गाने के साथ दर्शकों को रुला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बी को लोगों का दिल जीतना खूब आता है, इस बात में कोई दोहराई नहीं है। एक बार फिर उन्होंने फिल्म 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' के एक गाने के साथ दर्शकों को रुलाने का प्रयास किया है। जी हां फिल्म में मौजूद पार्टी गानों के बाद एक ऐसा गाना रिलीज हुआ है जो आपकी आंखें नम कर देगा, जो आपको भावुक कर देगा।

हाल ही में फिल्म का गाना 'साहिब' रिलीज हुआ है, ये गाना ऋतुराज ने गाया है। ऋतुराज की आवाज आपको कैलाश खेर की याद दिलाएगी। इस गाने का वीडियो और भी ज्यादा दिल छू लेने वाला है। गाने के बोल भी कुछ इस तरह के हैं कि आपकी आंखें नम हो जाए।

इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज हुए हैं। दोनों ही पार्टी का मूड बनाते हैं, लेकिन ये गाना उन सब गानों से बिल्कुल अलग है। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

पढ़ें : फिल्म रिलीज पर रोक नहीं

पढ़ें : भूतनाथ से जुड़ी खबरें