विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भूतनाथ रिटर्न' की रिलीज पर रोक नहीं

By Edited By:
Published: Fri, 04 Apr 2014 10:07 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' की रिलीज पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। दिल्ली हाई कोर्ट ने महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' की रिलीज पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। फिल्म के खिलाफ दायर एक याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने फिल्म निर्माता को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में अपना जवाब दायर करने को कहा है। अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी।

ज्ञात हो कि 'भूतनाथ रिटर्न' 11 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह पूर्व में बनाई गई फिल्म 'भूतनाथ' का सीक्वेल फिल्म है। लेखक सुशांत सुप्रिया ने अपनी याचिका में कहा कि वर्ष 2007 में एक पत्रिका में उनकी कहानी प्रकाशित हुई थी। इसी के आधार पर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। ऐसे में इसकी रिलीज पर रोक लगाई जाए और निर्माता को निर्देश दिया जाए कि वह इस फिल्म में कथाकार के तौर पर उनका नाम शामिल करे।

..तो इन चर्चाओं से तंग आ गई हैं सोनाक्षी

इनसे ब्याह रचाएंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।