विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तेरे नाम' एक्‍ट्रेस की हो रही वापसी, योग गुरू से कर ली थी शादी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 22 May 2016 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 06:12 PM (IST)

'तेरे नाम' की निर्जरा को आप जरूर नहीं भूले होंगे? इस किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाने वालीं बॉलीवुड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। फिल्म 'तेरे नाम' में भोली सूरत वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला को जरूर आप नहीं भूले होंगे। निर्जरा के किरदार को देखकर ऐसा लगा जैसेे असल जिंदगी में भी भूमिका ऐसी ही हैं। उनकी मासूमियत और सादगी भरी शख्सियत दर्शकों के दिलों में घर गई, मगर फिल्मी पर्दे पर ज्यादा नहीं दिखी।

अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत ने उठाया इतना बड़ा कदम

2007 में कर ली थी ब्वॉयफ्रेंड योग गुरू से शादी

भूमिका आखिरी बार 2007 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गांधी माई फादर' में नजर आईं और उसी साल ब्वॉयफ्रेंड योग गुरू भाारत ठाकुर से शादी कर ली। इसके बाद 2014 में बेटे को जन्म दिया और अब दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं।

'लव यू आलिया' से कर रही हैं बॉलीवुड में वापसी

जी हां, इतने लंबे सालों बाद आपको इस भोली सूरत वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस को जल्द पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है। भूमिका की फिल्म का नाम है 'लव यू आलिया', जो पहले कन्नड़ में रिलीज हो चुकी है। अब ये हिंदी में रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म में भी नजर आएंगी। 'एमएमस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'लव यू आलिया' में सनी लियोन आइटम डांस करती भी नजर आएंगी।

'बालिका वधू' ने भी ब्वॉयफ्रेंड के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जलवे

अब तक नहीं निभाया ऐसा किरदार

भूमिका 'लव यू आलिया' में अपने निभाए किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने अब तक के अपने करियर में ऐसा किरदार नहीं निभाया है। भूमिका का कहना है, 'जिस तरह से मेरा किरदार लिखा गया है, उससे मैं बेहद खुश हूं। मैंने अपने करियर में अब तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी।'

बनी हैं एक डांसर मां

भूमिका के मुताबिक, 'लव यू आलिया' में समाज के लिए अच्छा संदेश है। आपको बता दें कि वो इस फिल्म में एक डांसर मां की भूमिका निभा रही हैं, जिनका अक्सर अपने पति से झगड़ा होता है। वह अपने पति को खुद से अलग मानती हैं। इंद्रजीत लंकेश निर्देशित फिल्म में रविचंद्रन, सनी लियोन, चंदन कुमार , संगीता चौहान और सायाजी शिंदे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'लव यू आलिया' रेड चेरी फिल्म्स और मैजिक सिनेमा मोशन पिक्चर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

कपिल शर्मा के सेट पर देखिए क्रिस गेल की मस्ती, जमकर लगाए ठुमके भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।