विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यश चोपड़ा के जन्मदिन पर बिग बी ने कुछ यूं किया उन्हें याद

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2015 11:31 AM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा को उनके 83वें जन्मदिन पर याद किया। यश चोपड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा को उनके 83वें जन्मदिन पर याद किया।

लोपेज की सेक्स टेप दुनिया को दिखाना चाहते हैं उनके पूर्व पति

यश चोपड़ा के साथ 'दीवार', 'कभी कभी', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'सिलसिला', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा' और 'बंटी और बबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अमिताभ ने ट्विटर पर इन फिल्मों के कुछ पोस्टर्स और यश चोपड़ा के साथ कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं।

बिग बी ने इन तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, 'यश जी का जन्मदिवस। यश चोपड़ा और शानदार वक्त साथ गुजरे।'

साथ ही उन्होंने यश चोपड़ा के भतीजे और फिल्म मेकर रवि चोपड़ा को भी याद किया, जिनका जन्मदिन भी आज ही होता है। बिग बी ने लिखा, 'यश चोपड़ा जी का जन्मदिन भी अपने भतीजे रवि चोपड़ा के जन्मदिन पर ही पड़ता है। उनके साथ भी मैंने अच्छा वक्त गुजारा।'

बिग बी, यश चोपड़ा और उनके परिवार के काफी करीबी रहे हैं।

2012 में यश चोपड़ा को डेंगू हो जाने से उनका निधन हो गया था जबकि दो साल पहले रवि चोपड़ा फेफड़ों के कैंसर के चलते इन दुनिया को अलविदा कह गए।

ईशा देओल की फिल्म को ऑस्कर में मिली लेटरल एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।