विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में पनप रहा है 'दोस्ताना'

By Edited By:
Updated: Fri, 27 Sep 2013 04:00 PM (IST)

रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हर बार एक नया रिश्ता बनता है और बाहर निकलते ही खत्म भी हो जाता है। वैसे तो हर सीजन में बिग बॉस के घर से कई रिश्तों की शुरुआत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (वरुण सिंह)। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में कई रिश्तों की शुरुआत हुई लेकिन इस बार घर में 'दोस्ताना' पनपता नजर आ रहा है। वीजे एंडी और संग्राम सिंह के बीच 'दोस्ताने' की चर्चा है, लेकिन शो की मेजबानी कर रहे सलमान खान को पसंद नहीं आया और उन्होंने उसका मजाक बना डाला।

पढ़ें : बिग बॉस में प्रतियोगियों के झगड़े सुलझा रहे हैं सल्लू मियां

जब दो इंसान एक दूसरे के करीब आते हैं तब उन्हें ये दिखाई नहीं देता है कि वे पुरुष हैं या महिला। बिग बॉस के घर में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। वीजे एंडी और संग्राम सिंह की बढ़ती नजदीकियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं। एक दूसरे के दुख बांटना, खामोशी से अपने जज्बात बयां करना, दोनों के रिश्ते को लेकर पहले ही बहुत चर्चा हो चुकी है। अब दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर बने वीडियो इंटरनेट पर छा गए हैं, लेकिन सलमान खान इस 'रिश्ते' को समझने में नाकाम रहे। सलमान के इस रवैये पर गे कम्यूनिटी ने ऐतराज जताया है। कम्यूनिटी का कहना है कि सलमान से ऐसे रवैये की उम्मीद नहीं है। जहां एक तरफ रितिक रोशन जैसे अभिनेता इन चीजों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं सलमान खान इसे हल्के में लेकर इसकी हंसी उड़ा रहे हैं। सलमान को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्हें इस रिश्ते को सम्मान देना चाहिए।

जैसा की हम जानते हैं कि बिग बॉस एक रियलिटी शो है ऐसे में शो में जीवन के सच को ही दिखाया जाना चाहिए। इससे पहले भी टीवी पर कई शो आए हैं जहां समलैंगिक संबंधों को दर्शाया गया है। सलमान खान ने दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए उन पर एक गाना भी बना डाला, 'राजा को राजा से प्यार हो गया।' ये बात गे दर्शकों को बिल्कुल नहीं अच्छी लगी और उन्होंने सोशल साइटस पर सलमान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर