विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्‍चन का ये नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप!

By Edited By:
Updated: Tue, 03 Jun 2014 09:46 AM (IST)

हाल ही में एक नए लुक के साथ किए गए ऐड को लेकर अमिताभ बच्चन खूब चर्चा में रहे और अब एक बार फिर

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में एक नए लुक के साथ किए गए ऐड को लेकर अमिताभ बच्चन खूब चर्चा में रहे और अब एक बार फिर बिग बी आर बाल्कि की फिल्म शमिताभ में अजीबो गरीब लुक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी अपनी उम्र से ज्यादा के दिख रहे हैं।

फिल्म में अमिताभ के लुक को लेकर अब तक काफी रहस्य बना हुआ था। फिल्म के पहले लुक में बिग बी काफी उम्र दराज लग रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए है। सफेद बाल और सफेद दाढ़ी में बिग बी काफी अलग नजर आ रहे हैं। यही नहीं, उनकी छोटी सी पोनी टेल काफी चर्चा में है।

इससे पहले बिग बी ने फिल्म पा में अलग लुक अपनाया था। एक बढ़ती उम्र का बच्चा। फिल्म में धनुष और कमल हासन की बेटी अक्षरा भी नजर आएंगे।

पढ़ें - बिग बी ने की अक्षरा और धनुष की तारीफ

पढ़ें - बिग बी का ये नया लुक