विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मार्च में होगी बिपाशा और करण की सगाई!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 20 Feb 2016 05:49 PM (IST)

मार्च में वो करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई कर रही हैं, और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिपाशा बसु हाल ही में कहती नजर आई थीं, कि सब चाहते है कि मैं शादी कर लूं। तो लिजिए, लगता है कि उन्होंने सबकी बातों को सिर आंखो पर ले ही लिया है। खबरें आ रही है कि मार्च में वो करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई कर रही हैं, और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

सोहेल खान की शादी खतरे में, पत्नी सीमा ने छोड़ा घर!

आपको बता दें, कि साल 2015 में दोनों एक साथ फिल्म 'अलोन' में नजर आए थे, जिसके बाद से ही इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की खबरों को नहीं स्वीकारा, लेकिन इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। दोनों एक दूसरे के लिए कितने स्पेशल है, ये हम पहले आपको तस्वीरों के जरिए दिखा चुके हैं।

कुछ दिन पहले ऐसी चर्चा थी कि करण बिपाशा के साथ अपने रिलेशन को इसलिए आगे नहीं बढ़ा सकते क्योंकि अभी करण का पत्नी जेनिफर से तलाक का केस क्लीयर नहीं हुआ है। हालांकि जेनिफर ये बोल चुकीं हैं, कि अगर करण किसी और के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं, तो उनको कोई दिक्कत नहीं है।

हालांकि करण और बिपाशा ने अपनी सगाई की खबर की फिलहाल पुष्टि नहीं की है , तो इंतजार किजिए दोनों करेंगे अपनी सगाई की अनाउंसमेंट।

क्या शादी और मीरा ने कर ली मम्मी-पापा बनने की तैयारी?

वैसे देखा जाए तो जनवरी और फरवरी का महीना बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। एक के बाद एक कई ब्रेकअप और तलाक की खबरों ने काफी निराशा किया है। ऐसे में बिपाशा और करण की सगाई की खबरों भर से ही बॉलीवुड के गलियारे में रौनक छा गई है।