विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या शाहिद और मीरा ने कर ली मम्मी-पापा बनने की तैयारी?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Feb 2016 06:23 PM (IST)

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने मम्मी-पापा बनने की तैयारी कर ली है। दोनों ने पिछले साल सात जुलाई को शादी की थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है शाहिद कपूर जल्द ही अपने फैंस को एक और खूबसूरत सरप्राइज देने वाले हैं। अब बात ही कुछ ऐसी है, बताए बिना रहा नहीं जा रहा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों की मानें तो शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने मम्मी-पापा बनने की तैयारी कर ली है।

फरहान अख्तर से अफेयर की बात चली तो लौट आए अदिति राव के पति

जी हां, उन्हें अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर ये वाकई में उनके फैंस के लिए खूबसूरत सरप्राइज होगा। रिपोर्टों के मुताबिक, शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद शाहिद इन दिनों मीरा के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

ये क्या...दीपिका पादुकोण और विराट कोहली अब हैं फैमिली!

शादी के बाद से ही हर मौके पर शाहिद एक परफेक्ट पति साबित हुए हैं। वो मीरा का बहुत ख्याल रखते हैं और उनके बीच काफी प्यार है, ये शाहिद के इंस्टाग्राम फोटोज से साफ झलकता है। शाहिद और मीरा पिछले साल सात जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे। मीरा के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।