विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा-करण करने जा रहे 30 अप्रैल को शादी, जारी किया ये मैसेज

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 07 Apr 2016 02:25 PM (IST)

आखिरकार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस बात का खुलासा कर ही दिया कि वो 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस बात का खुलासा कर ही दिया कि वो 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण-बिपाशा ने एक साझा बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल उनके लिए बहुत बड़ा और यादगार दिन साबित होने जा रहा है।

कबीर खान की अगली फिल्म में दिखेगी दीपिका-सलमान की जोड़ी!

बिपाशा-करण ने इस बयान में कहा, 'हमें सबके साथ ये खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 30 अप्रैल 2016 हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है और हम इस मौके पर अपने परिवार, दोस्तों, फैन्स और शुभचिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए बिल्कुल भी धन्यवाद नहीं देंगे। हमारी शादी में सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे। हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए मैं धन्यवाद देती हूं। हमें आशा है कि इस नए सफर के लिए आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमारे साथ होगा।'

इससे पहले आज ही बॉलीवुड एक्ट्रसे प्रियंका चोपड़ा ने बिपाशा और करण को शादी की शुभकामनाए सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दीं।

अभिनेता सलमान खान और संगीता बिजलानी फिर एक साथ?

बिपाशा और करण ने हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के बाद साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। बता दें कि बिपाशा की यह पहली शादी है, वहीं करण की तीसरी। करण ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी और दूसरी जेनिफर विंगेट से।