विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबीर खान की अगली फिल्म में दिखेगी दीपिका-सलमान की जोड़ी!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Thu, 07 Apr 2016 10:08 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और सलमान खान की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आ सकती है। जी हां, कबीर खान अपनी अगली फिल्म में इस जोड़ी को साथ लाने का मन बना रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और सलमान खान की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आ सकती है। जी हां, कबीर खान अपनी अगली फिल्म में इस जोड़ी को एक साथ लाने का मन बना रहे हैं। ये पहला मौका होगा जब ये जोड़ी सिल्वर स्क्रिन पर देखने को मिलेगी। सलमान खान के करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है।

कंगना रनोट संदेह के घेरे में, रितिक रोशन को मिल सकती है क्लीन चिट!

सूत्र की मानें तो 'सुल्तान' के बाद सलमान दीपिका के साथ अगली फिल्म साइन करने जा रहे हैं। ये फिल्म एक लव स्टोरी हो सकती है या फिर एक्शन थ्रिलर भी।'

हाल ही में खबरें आई थीं कि कबीर ने रितिक रोशन से अपनी फिल्म के लिए मुलाकात की है और वो अभी जिस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, उसके लिए वो रितिक से आगे बात करेंगे। साथ ही उन्होंने ये इशारा दे दिया था कि आने वाले दिनों में वो सलमान के साथ एक बार फिर से काम करना पसंद करेंगे। सलमान के साथ काम करने में वो काफी कंफर्टेबल महसूस करते हैं।

अंकिता बोलीं, हमारी चाहतों का मिट ना सकेगा फसाना, सुशांत हैं चुप

सलमान खान निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और हाल ही में 'बजरंगी भाईजान' में नजर आ चुके हैं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन किया था। यही वजह है कि कबीर जल्द ही सलमान के साथ एक और फिल्म बनाने के पूरे मूड में हैं और सलमान के साथ अगर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी तो फिर तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी। खैर, इंतजार कीजिए इस जोड़ी के साथ आने के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का।