विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा को आया गुस्‍सा, कहा-मैं क्‍याें लूंगी सलमान से ऐसा गिफ्ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 17 Jun 2016 07:59 PM (IST)

वैसे तो बिपाशा बसु और सलमान खान के बीच करीबी संबंध हैं, मगर उनको लेकर ऐसी बात सामने आई है, जिससे बिपाशा को गुस्‍सा आ गया है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। हाल ही में शादी करने वालीं बिपाशा बसु को गुस्सा आ गया है। उनके बारे में ऐसी अटकलें है कि सलमान खान ने शादी के गिफ्ट के तौर पर उन्हें 10 करोड़ रुपये का महंगा घर दिया है। सलमान को बिपाशा का अच्छा दोस्त माना जाता है। मगर इस तरह की अटकलों से बिपाशा का दिमाग खराब हो गया है और उन्होंने ट्विटर के माध्यम से सलमान द्वारा इस तरह का कोई भी गिफ्ट दिए जाने सेे इंकार किया है।

'तुम बिन' की खूबसूरत हीरोइन सालों बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी

बिपाशा ने इस तरह की रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए लिखा है, 'यह सबसे बड़ी बेतुकी बात है, जो मैंने अब तक पढ़ी है। मैं क्यों किसी से भी इस तरह का गिफ्ट लूंगी?'

जैकी श्रॉफ की बेटी को लगी ये कैसी लत, तस्वीर हुई वायरल

आपको बता दें कि बिपाशा ने अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों पिछले साल फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आए थे और इस दौरान ही उनके बीच करीबियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों ने बाकि की पूरी जिंदगी एक साथ बिताने का फैसला कर लिया। फिलहाल दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं।

तस्वीरें: कभी शाहिद-करीना के बीच ब्रेकअप की वजह बनीं थी अमृता

'पिता और कुत्ते के अलावा मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं'