यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोवा में बिपाशा के साथ बर्थडे मना रहे करण
बिपाशा बसु पर जान छिड़कने वाले जॉन अब्राहम तो अब उनकी जिंदगी में नहीं रहे। इसीलिए उन्होंने भी सब कुछ भुलाकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की समझदारी दिखाई और आखिरकार बिपाशा बसु को करण सिंह ग्रोवर के रूप में अपने प्यार की नई मंजिल भी मिल ही गई। 'अलोन'

मुंबई। बिपाशा बसु पर जान छिड़कने वाले हरमन बावेजा तो अब उनकी जिंदगी में नहीं रहे। इसीलिए बिपाशा ने सब कुछ भुलाकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। अब वो बेशक अपने अलोन को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ नजदीकियों की बात से इंकार करती रहें लेकिन कुछ तस्वीरें सब कुछ बयां कर देती हैं।
दरअसल बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनके साथ करण भी नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें गोवा में लॉन्ग ड्राइव के दौरान ली गई हैं। आज करण का बर्थ डे है और इस मौके पर वह बिपाशा के साथ गोवा की उड़ान भर चुके हैं। हालांकि इस बार दोनों 'अलोन' नहीं हैं, बल्कि उनके साथ उनके दोस्त भी हैं।
जानें इस बार किनके नाम रहा ऑस्कर
'अलोन' की शूटिंग के बाद से बिपाशा और करण जहां भी जाते, साथ-साथ नजर आते। दाेनों के टूटे दिल को आखिर सहारा जो मिल गया। जहां हरमन से दूर होने के बाद बिपाशा अकेली हो गई थीं, वहीं करण भी अपनी दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट से अलग होने के बाद किसी की तलाश में थे।
लड़कियों के लिए प्रियंका और फ्रीडा साथ-साथ
खैर, करण को हमारी तरफ से भी हैप्पी बर्थडे। बिपाशा का साथ तो आपको मिल ही गया है। उम्मीद करते हैं कि टीवी की तरह फिल्मी दुनिया में भी आप अपना नाम कमाने में सफल रहें।

