विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों के लिए प्रियंका और फ्रीडा साथ-साथ

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 23 Feb 2015 08:13 AM (IST)

भारत में लड़कियों की जिंदगी में बदलाव के मकसद से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फ्रीडा पिंटो ने लॉस एंजिल्स में 'गर्ल राइजिंग इंडिया' अभियान की शुरुआत की है। 'गर्ल राइजिंग इंडिया' को लड़कियों के प्रति जमीनी स्तर पर सामाजिक चेतना पैदा करने और बदलाव के लिए तैयार किया गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। भारत में लड़कियों की जिंदगी में बदलाव के मकसद से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फ्रीडा पिंटो ने लॉस एंजिल्स में 'गर्ल राइजिंग इंडिया' अभियान की शुरुआत की है।

हां, मैं दीपिका पादुकोण को डेट कर रहा था: सिद्धार्थ माल्या

'गर्ल राइजिंग इंडिया' को लड़कियों के प्रति जमीनी स्तर पर सामाजिक चेतना पैदा करने और बदलाव के लिए तैयार किया गया है।

फ्रीडा ने कहा, 'समय आ गया है कि हमें 'लड़कियों को क्यों शिक्षित करना चाहिए' कहने की जगह यह कहना चाहिए कि 'क्यों नहीं उन्हें पढ़ाया जाए'। जब हम जानते हैं कि लड़कियों को शिक्षित कर दुनिया को बदल सकते हैं, तो फिर इंतजार क्यों? इस अभियान के जरिए हम बदलाव लाएंगे।'

देव पटेल से अलग हुईं फ्रीडा पिंटो!

प्रियंका ने कहा, 'मैं शुरुआत से ही 'गर्ल राइजिंग' अभियान का हिस्सा रही हूं। भारत में इस ताकतवर विचार को लाने को लेकर सम्मानित महसूस करती हूं।'

फ्रीडा पिंटो-हां मैं नशे में थी और मस्ती का हक सबको है