विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु की सबसे बोल्ड फिल्म होगी 'अलोन'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 11 Dec 2014 11:31 AM (IST)

बिपाशा बसु अपने अब तक के करियर में बेशक कई बोल्ड सीन दे चुकी हैं लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि उनकी अगली हॉरर फिल्म 'अलोन' अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु अपने अब तक के करियर में बेशक कई बोल्ड सीन दे चुकी हैं लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि उनकी अगली हॉरर फिल्म 'अलोन' अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी।

भूषण पटेल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बिपाशा ने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बोल्ड और हॉट सीन देने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं।

'जिस्म', 'राज' और 'राज 3डी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने कहा, 'ये एक पैशनेट लव स्टोरी है। ये बिलकुल एक हॉरर फिल्म है और आपको डराएगी लेकिन ये एक प्रेम कहानी के आसपास घूमती है। एक आदमी, एक महिला और एक भूत के बीच की प्रेम कहानी।'

बिपाशा ने कहा कि दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आएगी क्योंकि उन्हें इसमें बहुत सारा पैशन और बहुत सारा प्यार देखने को मिलेगा।

करण फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी।

पढ़ेंः 'अलोन' के पहले लुक में बिपाशा का सेक्सी और स्केरी लुक

पढ़ेंः इस अभिनेता ने बचाई बिपाशा बसु की जान