विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनजीत कौर वोहरा से बेबी डॉल और लैला बनी सनी लिओनी, जानिए इनकी लाइफ जर्नी

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2017 06:40 AM (IST)

बॉलीवुड में अपने पहले क़दम से लेकर अब तक सनी की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है और हमें ...और पढ़ें

करनजीत कौर वोहरा से बेबी डॉल और लैला बनी सनी लिओनी, जानिए इनकी लाइफ जर्नी
करनजीत कौर वोहरा से बेबी डॉल और लैला बनी सनी लिओनी, जानिए इनकी लाइफ जर्नी

मुंबई। 13 मई को सनी लिओनी की उम्र में एक साल और आगे बढ़ गया है। बॉलीवुड की सबसे चाहिती कलाकार में से एक सनी ने अपना नाम अपने दम पर कमाया है। साल 2012 में फ़िल्म जिस्म 2 से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली इस अभिनेत्री की बॉलीवुड जर्नी से तो काफ़ी लोग वाकिफ़ होंगे मगर उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको बताएंगे उनकी ज़िन्दगी की कहानी।

करनजीत कौर वोहरा से सनी लिओनी बनने का लम्बा सफ़र सनी ने कुछ इस तरह गुज़ारा! सिक्ख पंजाबी फैमिली में सनी ने कैनाडा में 13 मई 1981 को जन्म लिया था। सनी के पिता तिब्बत से थे और दिल्ली में पले-बढे थे। वहीं सनी की मां हिमांचल प्रदेश से थी जिनका देहांत कुछ साल पहले 2008 में हुआ था। सनी बचपन में टॉमबॉय थी, सड़कों पर लड़कों के साथ हॉकी और फुटबॉल भी खेलती थी। 18 साल की उम्र में सनी को अपनी बायोसेक्सुऐलिटी के बारे में पता चला। और इसके बाद महज़ 19 साल की उम्र में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में क़दम रखा।

यह भी पढ़ें: Exclusive: जब चीख चिल्ला रही लड़की से शाहरुख़ खान ने छीना मोबाइल और फिर...

सनी एक बेकरी और टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में भी काम कर चुकी हैं। 2001 से लेकर 2012 तक सनी हर एडल्ट मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई रही। पोर्न इंडस्ट्री में सनी का नाम 100 में से 14वें स्थान पर था। कई एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने अपनी वेबसाइट बनाई जिसमें वो एडल्ट फिल्मों को डायरेक्ट भी करती थी। मेट एर्रिक्सन और रौसेल पीटर्स को डेट करने के बाद 2011 में सनी ने डेनिल वेबर के साथ अपनी शादी की ऐनाऊंसमेंट की।

2005 में सनी एम् टीवी अवार्ड्स में रेड कारपेट रिपोर्टर भी बनी और साल 2011 में इंडियन टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में सनी ने एंट्री की। इसके बाद महेश भट्ट ने उन्हें साल 2003 की फ़िल्म जिस्म की सिक्वल जिस्म 2 के लिए लीड रोल ऑफर किया और इसी फ़िल्म से साल 2012 में सनी ने रखा बॉलीवुड में क़दम। जिस्म 2 के बाद सनी अपने पति डेनिल के साथ इंडियन सिटिज़न शिप हासिल करके भारत शिफ्ट हो गई।

यह भी पढ़ें: Airport Pics: पति संग प्रीटी जिंटा समेत ये सितारे जब आये नज़र, देखें तस्वीरें

अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म जिस्म 2 के बाद सनी ने मुड़कर दोबारा नहीं देखा। एकता कपूर के साथ रागिनी एम् एम् एस 2 और विशाल पांड्या की हेट स्टोरी 2 और भूषण कुमार की एक पहेली लीला जैसी कई बड़ी फ़िल्मों के अलावा सनी ने कई फिल्मों में केमियो और स्पेशल नंबर्स भी किये, बेबी डॉल गाना तो आपको यद् ही होगा। सनी हाल ही में शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म रईस में लैला मैं लैला गाने पर थिरकतीं नजर आईं थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

इसके अलावा सनी इमरान हाशमी की आने वाली फ़िल्म बादशाहों में भी नज़र आने वाली है और फिलहाल वो अरबाज़ ख़ान के साथ रोमांटिक-ड्रामा फ़िल्म तेरा इंतज़ार की शूटिंग में बिजी हैं। यही नहीं सनी अब मराठी और तेलगु फिल्मों में भी क़दम रखने वाली हैं। बॉलीवुड में अपने पहले क़दम से लेकर अब तक सनी की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है और हमें आशा है कि वो यूं ही आगे बढ़ती जाए... हैप्पी बर्थडे सनी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।