विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों का ये छोटा-सा सितारा, आज बन गया है संगीत की दुनिया का सरताज

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 05:31 PM (IST)

संगीत की दुनिया का सरताज कहे जाने वाले इस सिंगर ने महज चार साल की उम्र में अपनी आवाज का जादू बिखेरा और अभिनय जगत में भी अपने हाथ आजमाए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनू निगम के आवाज की दुनिया दीवानी है। इंटस्ट्री में वो लंबे समय से अपनी बेहतरीन आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। आज वो अपना 43 जन्मदिन मना रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सिंगिंग के अलावा को अभिनय में भी महारथी है और नन्हीं से उम्र में वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में लोगो का दिल जीत चुके हैं।

पाकिस्तान में 'ढिशुम' पर बैन से वरुण निराश, ट्वीट कर कहा गलत फैसला

फिल्म 'कामचोर' में सोनू पहली बार राकेश रोशन के साथ अभिनय करते नजर आए। उस वक्त उनकी उम्र नौ साल थी। इसके बाद 'बेताब', 'तकदीर', 'कृष्णा कृष्णा', और 'हमसे है जमाना' जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। अभिनय जगत में बेशक सोनू बेहतरीन काम कर रहे थे, लेकिन उनकी मंजिल और चाहत तो संगीत का सरताज बनने की थी। फिर क्या था महज चार साल ही उम्र में पिता अगम कुमार निगम के साथ मोहम्मद रफी का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने वाले सोनू 18 साल की उम्र में पिता के साथ पहुंच गए मुंबई, फिर शुरू हुआ उनका संगीत का सफर।

सोनू का पहला गाना साल 1992 में फिल्म 'आजा मेरी जान' से 'ओ आसमान वाले' रिलीज हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली एलबम रफी की यादें रिलीज की जोकि लोगों को काफी पसंद आई। सोनू ने टीवी शो 'सारेगामा' में मेजबानी भी की और इसी दौरान उन्होंने फिल्म 'बेवफा सनम' का गाना 'अच्छा सिला दिया' गाया इसके बाद से सोनू के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए। 'बॉडर' फिल्म का संदेसे आते हैं और 'परदेस' का ये दिल दीवाना गाकर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पकड़ बना ली।

सोनू हिंदी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमी, मराठी, पंजाबी, मल्यालम, तेलगु और नेपाली इन सभी भाषाओं में अपनी आवाज का जदू बिखेर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म 'अलाउद्दीन' और 'रीओ' में अपनी आवाज दी है। मुंबई आने से पहले दिल्ली की गलियों में सोनू माता की चौकियों में भजन भी गाया करते थे, जहां लोग उन्हें मास्टर सोनू के नाम से जानते थे।

कट्रीना को आखिर क्यों आ रहा है गुस्सा, कैमरामौन को एक बार फिर लताड़ा

30 जुलाई 1973 में हरियाणा के फरीदाबाद में कायस्त परिवार में जन्में सोनू के पिता अगम कुमार निगम और मां सोभना निगम हैं। 2002 में उन्होंने मधुरिमा से शादी की जोकि बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोनू का एक बेटा भी है वो अपने पिता की राह पर ही चल रहे हैं।