विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में 'ढिशुम' पर बैन से वरुण निराश, ट्वीट कर कहा गलत फैसला

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:37 AM (IST)

पाकिस्तान में 'ढिशुम' की रिलीज बैन होने से वरुण धवन काफी निराश हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा गलत फैसला।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'ढिशुम' दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरी है, फिल्म की पूरी कास्ट इस बात से बेहद खुश है, लेकिन फिल्म के हीरो वरुण धवन इस बात से निराश है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। वरुण ने ट्वीट कर इसे गलत फैसला करार दिया है।

कट्रीना को आखिर क्यों आ रहा है गुस्सा, कैमरामैैन को एक बार फिर लताड़ा

वरुण ने लिखा,'पाकिस्तान में 'ढिशुम' के बैन होने से मैं काफी दुखी हूं। मुझे नहीं लगता कि ये फिल्म किसी देश को गलत तरीके से दिखा रही है। यह गलत फैसला है।'

फिल्म में दिखाया गया है कि इंडिया पाकिस्तान के फाइनल मैच के 36 घंटे पहले एक भारतीय खिलाड़ी को किडनैप कर लिया जाता है।फिल्म के ट्रेलर रिलीज होेने के बाद से ही सरहद पार लोगों की भांवे खड़ी हो गई थीं और इसके बाद ही पाकिस्तान ने इसकी रिलीज को बैन कर दिया। पाकिस्तान में फिल्म के बैन होने की वजह से मेकर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के भाई रजत बड़जात्या का निधन

रोहित धवन निर्देशित इस फिल्म में वरुण के साथ जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडिस नजर आ रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की शुरुआत अच्छी रही अब देखना होगा आगे भी रफ्तार जारी रहेगी।