विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर पर शाहिद के फॉलोअर्स हुए 6 मिलियन, सलमान से अब भी पीछे

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 27 May 2015 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 12:52 PM (IST)

सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के चाहनेवालों की संख्‍या भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के चाहनेवालों की संख्या भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शाहिद कपूर को फॉलो करने वालों की संख्या 6 मिलियन (करीब 60 लाख) से ऊपर पहुंच गई है। शाहिद ने इसके लिए अपने फैन्स को धन्यवाद कहा है। हालांकि शाहिद अब भी ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान से बहुत पीछे हैं।

सोनम कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड से इश्क लड़ा रही हैं ईशा गुप्ता!

शाहिद ने इस मौके पर ट्वीट किया, 'मुझे प्यार करने और समर्थन देने के लिए 6 मिलियन लोगों को धन्यवाद।' बता दें कि शाहिद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खबरें और फोटो शेयर करते रहते हैं।

शाहरुख के बाद आमिर ने भी ट्वीट किया 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक

बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर साल 2014 में विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 'हैदर' में नजर आए थे। इन दिनों शाहिद फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि 'उड़ता पंजाब' में शाहिद का एक नया ही अवतार देखने को मिलेगा।

वैसे शाहिद ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में अब भी अमिताभ बच्चन से काफी पीछे हैं, जिनके 14.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सलमान खान की फिल्म 'हीरो' इस डेट को होगी रिलीज

ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों के फॉलोअर्स की संख्या...

अमिताभ बच्चन- 14.9 मिलियन फॉलोअर्स

शाहरुख खान- 13.2 मिलियन फॉलोअर्स

सलमान खान- 12.1 मिलियन फॉलोअर्स

आमिर खान- 12.8 मिलियन फॉलोअर्स

अक्षय कुमार- 8.55 मिलियन फॉलोअर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।