विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना अपनी ही फिल्‍म को रिलीज होने से चाहती हैं रुकवाना, जाएंगी कोर्ट!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 06 Jun 2015 02:27 PM (IST)

कंगना रनोट अपनी ही एक फिल्‍म को रिलीज होने देना नहीं चाहतीं। कंगना का कहना है कि अगर इस फिल्‍म को रिलीज करने का फैसला वा‍पस नहीं लिया गया तो वह इसके खिलाफ अदालत का सहारा भी ले सकती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनोट अपनी ही एक फिल्म को रिलीज होने देना नहीं चाहतीं। कंगना का कहना है कि अगर इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह इसके खिलाफ अदालत का सहारा भी ले सकती हैं।

जब रितिक रोशन को एक फैन ने गोद में उठाया!

बताया जा रहा है कि फिल्म 'आई लव एनवाई' के निर्माता अब इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। कंगना और सनी देयोल स्टारर यह फिल्म दो साल पहले बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन निर्माताओं ने इसे रिलीज नहीं किया। लेकिन कंगना की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने अब इस फिल्म 'आई लव एनवाई' को अगामी 3 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है।

आमिर खान को राष्ट्रीय चिह्न इस्तेमाल करने पर कानूनी नोटिस!

कंगना के नजदीकी सूत्र ने बताया, 'कंगना को बहुत हैरानी हुई जब उन्होंने सुना कि 'आई लव एनवाई' रिलीज हो रही है। हालांकि पहले कंगना को भूषण कुमार ने कहा था कि यह फिल्म उम्मीद के अनुसार नहीं बन पाई है, इसलिए इसे रिलीज नहीं किया जाएगा। जब भूषण कुमार ने इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया, तो यह कंगना के लिए शॉक से कम नहीं था।'

ठंडे बस्ते में इरफान और अदिति राव की फिल्म!

कंगना ने भूषण से संपर्क कर पूछने की कोशिश भी की कि अब एकदम से फिल्म को बिना उनकी मंजूरी कैसे रिलीज कर रहे है। लेकिन कंगना को कोई संतुष्टजनक जवाब नहीं मिला। सूत्रों को कहना है कि अगर फिल्म को कंगना की बिना मंजूरी के रिलीज किया गया, तो वह अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकती हैं।