विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका शेरावत ने ब्‍वॉयफ्रेंड साइरिल से शादी की खबर पर तोड़ी चुप्‍पी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 09 May 2016 12:01 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबरों को बकवास बताया है। मल्लिका के पिता ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा था कि मल्लिका ने शादी कर ली है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया है। खबर थी कि मल्लिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्जेनफेन्स से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन मल्लिका का कहना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जब वह शादी करेंगी, तो सबको बता देंगी।

मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबरों पर झल्लाकर कहा कि ये सभी खबरें बकवास हैं। उन्होंने ट्वीट किया- 'अफवाहें फैलाना बंद कीजिए। ये सच नहीं है। मैं जिस दिन शादी करूंगी, आप लोगों को जरूर न्योता दूंगी।'

हालांकि मल्लिका शेरावत यह जरूर मानती हैं कि इस दिनों वह पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन साइरिल ऑक्जेनफेन्स को डेट कर रही हैं। वह उन्हें मुंबई घुमाने की बात भी कह चुकी हैं। लेकिन साइरिल से शादी को लेकर अभी तक उन्होंने कोई बात नहीं कही है।

ट्विंकल ने किया श्री श्री रविशंकर पर 'जोक', अक्षय पर आई मुसीबत

शादी को लेकर ही दूसरे ट्वीट में मल्लिका ने लिखा- 'मेरी शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं तो इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने जा रही हूं।'

दरअसल, मल्लिका शेरावत के पिता मुकेश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी बेटी ने शादी कर दी है। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि मल्लिका जल्द शादी की रिसेप्शन भी देने वाली हैं।

बताते चलें कि मल्लिका की एक बार शादी कर चुकी हैं। मल्लिका ने फिल्मों में आने से पहले पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ साल 1997 में शादी की थी और 2001 दोनों का तलाक भी हो गया था।

विवेक ओबेराय का पूरा नाम जान चौंक जाएंगे आप