विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरियोग्राफर गीता कपूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 12 Mar 2015 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2015 04:16 PM (IST)

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह करीब 5 बजे गीता ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह करीब 5 बजे गीता ने अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

अर्जुन रामपाल ने तलाक की खबरों पर दी सफाई, मीडिया को लताड़ा

हादसा वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास हुआ जहां कार से गुजर रही गीता ने अपनी गाड़ी पर अचानक नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है।

बाइक सवार की पहचान नासिर के रूप में हुई है और उसे गंभीर हालत में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, 'ये गाड़ी गीता कपूर की है और वो हादसे के वक्त गाड़ी में मौजूद थी। वो गाड़ी चला रही थी।'

वर्सोवा पुलिस ने कोरियोग्राफर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अब इस निर्माता के परिवार को हुआ स्वाइन फ्लू!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।