विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस निर्माता के परिवार को हुआ स्वाइन फ्लू!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2015 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2015 04:18 PM (IST)

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के परिवार और एक्ट्रेस सोनम कपूर के बाद बॉलीवुड के एक और परिवार को स्वाइन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के परिवार और एक्ट्रेस सोनम कपूर के बाद बॉलीवुड के एक और परिवार को स्वाइन फ्लू हो गया है।

मसाबा ने की सगाई, ट्विटर पर दिखाई एंगेजमेंट ड्रेस

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक फिल्म निर्माता भूषण कुमार की निर्देशक पत्नी दिव्या खोसला कुमार और उनके तीन साल के बेटे रुहान को स्वाइन फ्लू हुआ है। दोनों के एच1एन1 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिव्या पिछले हफ्ते अपने बेटे के साथ फैमिली फिजिशन के पास बुखार की शिकायत लेकर गई थी। सूत्र ने कहा, 'डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा। कल दोनों के टेस्ट की रिपोर्ट आई। दोनों का एच1एन1 टेस्ट पॉजिटिव आया। दोनों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। घर में ही दोनों की देखभाल के लिए फुलटाइम नर्स को रखा गया है।'

'दीया और बाती' की हीरोइन ने हीरो को जड़ा तमाचा!

काम के सिलसिले में लंदन गए भूषण कुमार पत्नी और बेटे की तबीयत खराब की खबर सुनते ही वापसी के लिए उड़ान भर चुके हैं। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने तुरंत वापसी के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कर दी और वो आज रात मुंबई पहुंच जाएंगे।'

'नच बलिए' में भी साथ होंगे करिश्मा-उपेन!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।