विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसाबा ने की सगाई, ट्विटर पर दिखाई एंगेजमेंट ड्रेस

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 11 Mar 2015 11:54 AM (IST)

बुधवार सुबह मसाबा गुप्ता ने अपने ट्वीटर फॉलोअर्स की बधाइयों का जवाब दिया और सगाई की ड्रेस को भी दिखाया।

News Article Hero Image

मुंबई। विव रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने प्रोड्यूसर मधु मेंटेना से मंगलवार को सगाई कर ली।

तलाक ले सकते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया!

बुधवार सुबह उन्होंने अपने ट्वीटर फॉलोअर्स की बधाइयों का जवाब दिया और सगाई की ड्रेस भी दिखाया।

पेशे से फैशन डिजाइनर मसाबा ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, 'कल हमारी सगाई थी। आज हम खुश हैं। और सात दिन में हमारा शो है। आप सभी के प्यार का शुक्रिया और अब फिर से काम पर लौटने की बारी।'

काम्या को छोड़ इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे करण!

मसाबा ने काले और सफेद रंग की बेहद शानदार ड्रेस पहनी थी। मसाबा के पोस्ट किए फोटो में इसका रंग नहीं नजर आ रहा था लेकिन पूजा माखिजा के ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किए रंगीन फोटो में इसे साफतौर पर महसूस किया जा सकता है। मधु ने भी मसाबा से मिलते-जुलते रंग के कपड़े ही पहने थे।

सनी लियोन के हीरो को हुआ 104 डिग्री का बुखार!