विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीया और बाती' की हीरोइन ने हीरो को जड़ा तमाचा!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 11 Mar 2015 01:09 PM (IST)

टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'दीया और बाती हम' में सूरज और संध्या का लीड रोल कर रहे अनस राशिद और दीपिका सिंह के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दीपिका ने अनस को यूनिट के सभी लोगों

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'दीया और बाती हम' में सूरज और संध्या का लीड रोल कर रहे अनस राशिद और दीपिका सिंह के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दीपिका ने अनस को यूनिट के सभी लोगों के सामने गाल पर जोरदार थप्पड़ तक जड़ दिया।

इस फिल्म में होगी 'कामसूत्र थ्रीडी' की एक्ट्रेस

एक सूत्र ने बताया, 'दोनों के बीच गर्मागर्मी हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया जिसके बाद दीपिका ने अनस को थप्पड़ मार दिया। हालांकि असल में हुआ क्या था, वो साफ नहीं है। दोनों ऑन-स्क्रीन एक प्यारे शादीशुदा जोड़े का रोल कर रहे हैं लेकिन हकीकत में पिछले करीब एक साल से दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।'

काम्या को छोड़ इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे करण!

दीपिका ने 'दीया और बाती हम' के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से पिछले साल मई में शादी रचा ली थी लेकिन बाद में रोहित ने शो का डायरेक्शन छोड़ दिया।

तलाक ले सकते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया!