विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान को ईद मुबारक़ कहने इन सेलेब्स संग ये पॉलिटिशियन भी पहुंचे उनके घर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Wed, 28 Jun 2017 08:32 AM (IST)

इस मौके पर सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा आमिर ख़ान के बेटे जुनैद और बेटी इरा ने। यह दोनों भाई-बहन भी सलमान ख़ान को बधाई देने वालों में नज़र आये।

सलमान ख़ान को ईद मुबारक़ कहने इन सेलेब्स संग ये पॉलिटिशियन भी पहुंचे उनके घर, देखें तस्वीरें
सलमान ख़ान को ईद मुबारक़ कहने इन सेलेब्स संग ये पॉलिटिशियन भी पहुंचे उनके घर, देखें तस्वीरें

मुंबई। सोमवार को देश भर में ईद का फ़ेस्टिवल धूम-धाम से मनाया गया। बॉलीवुड में भी ईद की धूम रही। लेकिन, सबसे ज़्यादा रौनक दिखी सलमान ख़ान के घर पर। इंडस्ट्री से तमाम सेलेब्स सलमान को ईद की मुबारक़बाद देने पहुंचे। सिर्फ़ फ़िल्म से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि कई पॉलिटिशियन भी इस मौके पर सलमान को बधाई देने वालों में शामिल थे।

हर बार की तरह यह ईद भी सलमान के लिए स्पेशल है। वजह है इस मौके पर रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'ट्यबलाइट'। पहली तस्वीर में आप ट्यबलाइट में सलमान के साथी कलाकारों को देख सकते हैं। चीनी एक्ट्रेस झू झू, चाइल्ड आर्टिस्ट मेटिन समेत पूरी टीम सलमान को ईद मुबारक कहने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ और सलमान ने इस प्रकार अपने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद

हालांकि, समीक्षकों ने 'ट्यबलाइट' को लेकर काफी निराशा जताई थी फिर भी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नज़र आ रही है। फ़िल्म के डायरेक्टर कबीर ख़ान भी इस मौके पर अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ नज़र आये।

सलमान के छोटे भाई सोहेल ख़ान भी इस मौके पर पहुंचे। सोहेल ने भी 'ट्यबलाइट' में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: 'बाहुबली' की देवसेना समेत इन 5 ब्यूटीज़ की वापसी का है बॉलीवुड को इंतज़ार

अरबाज़ ख़ान भी इस मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर उनकी तलाक़शुदा पत्नी मलाइका अरोरा और बेटा अरहान भी नज़र आये।

सलमान की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा सहित इस मौके पर सलमान को ईद की बधाई देने पहुंची।

यह भी पढ़ें: ट्यूबलाइट, लंचबॉक्स, बर्फी... आपके घर के हर कोने में छुपे हैं बॉलीवुड फ़िल्मों के टायटल

इसके अलावा सलमान की फेवरेट हीरोइनों में डेज़ी शाह, दिया मिर्ज़ा और जैकलिन फर्नांडिस भी इस मौके पर देखी गयीं।

सलमान ख़ान की प्यारी हेलेन आंटी भी इस मौके पर काफी खुश नज़र आ रही थीं। गौरतलब है कि हेलेन सलमान ख़ान के पिता सलीम ख़ान की दूसरी वाइफ़ हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान को 8 सालों में मिल चुकी 1400 करोड़ की ईदी, इस फ़िल्म से बने Most Wanted

सलमान को ईद की मुबारक़बाद देने में राजनीतिक हलकों से भी दिग्गज राजनेता पहुंचे। आप इन तस्वीरों में सुशिल कुमार शिंदे और प्रफुल पटेल को देख सकते हैं। यह दोनों अपनी फैमिली के साथ सलमान को बधाई देने पहुंचे थे।

 

इस मौके पर सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा आमिर ख़ान के बेटे जुनैद और बेटी इरा ने। यह दोनों भाई-बहन भी सलमान ख़ान को बधाई देने वालों में नज़र आये।

यह भी पढ़ें: Remake और Copied फ़िल्मों से चमकी है सलमान के करियर की Tubelight

रीतेश देशमुख, वरुण धवन समेत तमाम अन्य एक्टर्स भी इस मौके पर सलमान के घर पर स्पॉट किये गए। कुल मिलाकर यह सलमान ख़ान के लिए एक यादगार ईद रही।