Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कंगना, कटरीना समेत इन 7 अभिनेत्रियों का लुक 'इतना' बदल गया, आप कह उठेंगे- Unbelievable

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jul 2017 02:03 PM (IST)

    तो देखा आपने इन सभी अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का कितना ख्याल रखा है? ...और पढ़ें

    कंगना, कटरीना समेत इन 7 अभिनेत्रियों का लुक 'इतना' बदल गया, आप कह उठेंगे- Unbelievable
    कंगना, कटरीना समेत इन 7 अभिनेत्रियों का लुक 'इतना' बदल गया, आप कह उठेंगे- Unbelievable

    मुंबई। उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर और चेहरे में काफी बदलाव आते हैं। लेकिन, अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर सजग हैं तो उम्र बढ़ने के बाद भी आप अपनी खूबसूरती और चार्म को बचा कर रख पाते हैं, जैसा कि इन अभिनेत्रियों ने किया। इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका लुक और जिनकी पर्सनॅलिटी में समय के साथ काफी निखार आया है।

    बॉलीवुड की खुबसूरत ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ़ इनदिनों अपनी फ़िल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कटरीना ने जब 2003 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया तब वो बिल्कुल अलग ही नज़र आती थी। 2005 में आयी कटरीना की फ़िल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की तुलना में कटरीना का चेहरा अब ज्यादा खिल गया है, आप खुद देख लीजिये।

    यह भी पढ़ें: सलमान, शाह रुख़, अक्षय कुमार आज हो गए हैं डैशिंग और हैंडसम, पहले ऐसे दिखते थे

    कंगना रनौत आज बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्टर मानी जाती हैं। लेकिन, 2006 में आई उनकी फ़िल्म 'गैंगस्टर' और 2017 में आई उनकी फ़िल्म 'रंगून' में जब हम कंगना को देखते हैं तो उनके चेहरे की चमक, कॉन्फिडेंट और खूबसूरती कई गुना बढ़ गयी लगती है।

    श्री देवी इनदिनों अपनी फ़िल्म 'मॉम' को लेकर ख़बरों में हैं। इस फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान हमने देखा कि आज भी श्री देवी का चार्म और करिश्मा कायम है। लेकिन, श्री देवी की 1978 के दौर में आई फ़िल्मों में उनका लुक काफी अलग है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: राजकपूर की 'बॉबी' डिंपल कपाड़िया आज भी दिखतीं हैं स्टाइलिश, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

    शिल्पा शेट्टी भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका समय के साथ काफी मेकओवर हुआ है। 1993 में आयी उनकी फ़िल्म 'बाज़ीगर' की तुलना में शिल्पा आज कुछ ज़्यादा ही निखर गयी हैं।

    यह भी पढ़ें: भाभी करीना कपूर की तरह सोहा अली ख़ान भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं आईं नज़र, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

    प्रियंका चोपड़ा आज देश से विदेश तक में अपनी हुनर और खूबसूरती का परचम लहरा रही हैं। जब 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनके लुक को देखें और फिर उसकी तुलना उनके आज के लेटेस्ट लुक से करें तो आप प्रियंका में आये बदलावों को साफ़ महसूस कर सकते हैं।

    43 साल की मलाइका अरोरा आज भी अपनी खूबसूरती और हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन, जब आप 1998 में आयी फ़िल्म 'दिल से' में उनका पॉपुलर डांस नम्बर 'छैयां छैयां' में उनका लुक देखें तो आज की उनकी खूबसूरती के आगे उनका वो पुराना लुक कहीं भी नहीं टिकता!

    1994 में जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं तब भी वो बेहद खूबसूरत थीं। लेकिन, इतने सालों में उनकी खूबसूरती में भी चार चांद लगे हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' में ही उनका लुक देख कर उनके मेकओवर को समझा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: सैफ़-करीना के बेटे तैमूर की ऐसी साफ़ और मुस्कुराती तस्वीरें आपने नहीं देखी होगी, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

     

    तो देखा आपने इन सभी अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का कितना ख्याल रखा है? दरअसल, ऐसा माना जाता है कि इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलने के लिए किसी भी एक्ट्रेस का पहला हथियार उसकी खूबसूरती ही है!