विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाभी करीना कपूर की तरह सोहा अली ख़ान भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं आईं नज़र, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2017 07:26 AM (IST)

सोहा इन तस्वीरों में काफी रेफ्रेशिंग लग रही हैं। इनदिनों सोहा खुल कर अपना यह गोल्डन टाइम इंजॉय कर रही हैं।

भाभी करीना कपूर की तरह सोहा अली ख़ान भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं आईं नज़र, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
भाभी करीना कपूर की तरह सोहा अली ख़ान भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं आईं नज़र, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली ख़ान इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। जब से उनके मां बनने की ख़बर आयी है सोहा अली ख़ान भी अक्सर नज़र आने लगी हैं। ताज़ा तस्वीरें सोमवार की है जब सोहा मार्केट में टहलते हुए स्पॉट की गयीं। लगता है सोहा अपनी भाभी करीना कपूर के नक्शेक़दम पर चल पड़ी हैं। गौरतलब है कि करीना भी जब मां बनने वाली थीं तो लगातार पब्लिक के बीच दिखती रहीं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहीं।

पिछले दिनों ही सोहा के पति कुणाल खेमू ने यह गुड न्यूज़ ट्विटर के माध्यम से सभी तक पहुंचायी थी। हाल ही में दोनों एक प्रॉडक्ट लांचिंग के दौरान भी साथ-साथ नजर आये थे। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोहा कितनी कूल और रिलैक्स नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: मॉम से श्री देवी को अब भी उम्मीद, फैंस के बीच पहुंच कर किया फ़िल्म को प्रमोट

हाल ही में जागरण डॉट कॉम से बात करते हुए सोहा अली ख़ान ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में यह भी बताया है कि वह करीना से काफी टिप्स ले रही हैं। साथ ही सोहा की मां शर्मिला भी बेटी सोहा को लेकर काफी कांसस हैं और उनका पूरा ख्याल रख रही हैं।

सोहा के हाथ में यह जूस का गिलास देखकर समझा जा सकता है कि वो अपना काफी ध्यान रख रही हैं। सोहा इन तस्वीरों में काफी रेफ्रेशिंग लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: सैफ़-करीना के बेटे तैमूर की ऐसी साफ़ और मुस्कुराती तस्वीरें आपने नहीं देखी होगी, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

हाल ही में सोहा '31 अक्टूबर' और 'घायल वंस अगेन' जैसी फ़िल्मों में नज़र आयीं थीं। बहरहाल, इन दिनों सोहा खुल कर अपना यह गोल्डन टाइम इंजॉय कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।