विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की शादी की तारीख हो गई पक्‍की!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2015 09:51 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Apr 2015 04:53 PM (GMT+05:30)

फिल्‍म अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद की शादी की तारीख भी तय हो गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद की शादी की तारीख भी तय हो गई है।

शाहिद की मंगेतर मीरा लोगों से हुईं परेशान, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अब शाहिद कूपर बैचलर्स क्लब का हिस्सा तो नहीं रहेंगे। वे पहले ही अपनी शादी को लेकर पुष्टि कर चुके हैं कि जल्द ही शादी भी हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया था कि शादी को लेकर योजना बन रही है। इस साल के अंत तक वे शादी कर लेंगे। सूत्रों ने बताया है कि शादी की शहनाई इस साल जून में ही बज सकती हैं। शादी की तारीख भी लगभग पक्की हो गई है। 10 जून को शाहिद कपूर दूल्हा बन सकते हैं।

सलमान खान को ये क्या कह गए असद्दुदीन ओवैसी

सूत्र ने बताया, 'दोनों ही परिवार 10 जून को शादी करने के लिए राजी हो गए हैं। और तो और शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ' खबरी ने बताया, 'शाहिद और मीरा एक फिलॉसाफिकल आर्गेनाइजेशन राधा स्वामी सत्संग में मिले थे। शाहिद के पिता पंकज कपूर इसके फॉलोअर हैं।

'युगल अपने परिजनों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगा। इस मौके पर कुछ खास दोस्त भी शामिल होंगे। इसके बाद शाहिद कपूर के इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा।'

मीडिया से छिप कर दो घंटे सैलून में ही बैठे रहे शाहिद कपूर

खबरी ने यह भी बताया, '10 जून की तारीख अभी वैकल्पिक तौर पर ही रखी गई है। अभी भी तारीख को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मगर यह बात जरूर है कि शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।' शाहिद से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।