विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगी होगी ट्रेनों में फिल्मों की शूटिंग

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Sat, 25 Jul 2015 09:42 PM (IST)

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में फिल्म की शूटिंग महंगी होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने शूटिंग की दरें पहले से दोगुना करने का फैसला लिया है। ये दरें छह साल ब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दुनिया, भोपाल। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में फिल्म की शूटिंग महंगी होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने शूटिंग की दरें पहले से दोगुना करने का फैसला लिया है। ये दरें छह साल बाद बढ़ाई जा रही हैं। एक अगस्त से इस पर अमल शुरू हो जाएगा।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले 'बाहुबली' के प्रभास

अभी तक ट्रेनों या स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग के लिए 2 लाख 31 हजार रुपये प्रतिदिन लगते थे। रेलवे बोर्ड के डॉयरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने बताया कि इंडियन रेलवे में कहीं भी शूटिंग के लिए ट्रेन किराए पर लेने के लिए हर दिन 4 लाख 74 हजार रुपये देने होंगे। शूटिंग के लिए चार कोच और एक एसएलआर मिलेगा। फिल्म निर्माता अधिक से अधिक 200 किमी तक स्पेशल ट्रेन को ले जा सकेंगे।

आर बाल्कि की फिल्म में बिग बी के ऑपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस!