विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस भारतीय हीरोइन के साथ धमाल मचाने को बेकरार हैं ब्रेट ली

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2015 07:35 AM (IST)

अपनी खतरनाक बॉलिंग से क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के छक्‍के छुड़ाने वाले ब्रेट ली अब बहुत जल्‍द एक्टिंग करते भी नजर आएंगे। उनकी पहली फिल्‍म 'अनइंडियन' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें वह एक भारतीय एक्‍ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे और वो

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी खतरनाक बॉलिंग से क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाने वाले ब्रेट ली अब बहुत जल्द एक्टिंग करते भी नजर आएंगे। उनकी पहली फिल्म 'अनइंडियन' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें वह एक भारतीय एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे और वो एक्ट्रेस है तनिष्ठा चटर्जी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश फिल्म 'ब्रिक लेन' में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

फिल्म रिव्यू : डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (3.5 स्टार)

इस फिल्म के लिए ब्रेट ली ने हाल ही में तनिष्ठा चटर्जी के साथ एक डांस की शूटिेग पूरी की है, जिसकी वजह से दोनों की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। दरअसल, दोनों इसमें बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। ब्रेट ली तो पारंपरिक भारतीय पोशाक भी पहन रखी है।

इस फिल्म में आलिया और फवाद के होंगे गरमा-गरम सीन!

इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुपम शर्मा हैं। नई प्रोडक्शन कंपनी 'ऑस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड' की यह पहली फिल्म है। इस साल के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद है।

इस कॉमेडियन के बहुत बड़े फैन हैं आमिर