विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर के बचपन की ये तस्वीर देखकर आ जाएगी हंसी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 01 Apr 2015 03:53 PM (IST)

हाल ही में सोशल मीडिया पर एंट्री करने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को जबरदस्त ट्रीट दी है। दरअसल इस तस्वीर में ऋषि अपने ड्रॉइंग रूम में हैं, जो देखने में काफी पुरानी लग रही है। इस तस्वीर में पीछे उनके एक्टर

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर एंट्री करने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को जबरदस्त ट्रीट दी है। दरअसल इस तस्वीर में ऋषि अपने ड्रॉइंग रूम में हैं, जो देखने में काफी पुरानी लग रही है।

सनी लियोन को 'किस' करने से पत्नी को नहीं है परेशानी

इस तस्वीर में पीछे उनके एक्टर बेटे रणबीर कपूर भी नज़र आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर देखकर शायद आप उन्हें ढूंढ़ न पाएं, तो हम आपको बता देते हैं कि वो तस्वीर में कहां हैं। जरा ऋषि कपूर के बायीं तरफ फर्श पर नज़र घुमाइए। कुछ दिखा? जी हां, यही हैं रणबीर, जो उस वक्त कुछ इसी अंदाज में कॉमिक्स पढ़ने में बिजी थे।

रैना की शादी के लिए विराट के घर पर ठहरी हैं अनुष्का!

ऋषि ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट किया, 'इस तस्वीर में क्या अनोखा है? मेरे लिविंग रूम में बायीं तरफ फर्श पर छोटे रणबीर कॉमिक्स पढ़ रहे हैं।'

बेशक रणबीर के इस तरह फर्श पर लेटकर पढ़ने के अंदाज को देखकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।

'पहलवान' बनने के चक्कर में कहीं बीमार न हो जाएं आमिर!