विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्ट्रेस को न्यूड रहना है पसंद!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 09 Mar 2015 03:09 PM (IST)

22 साल की मॉडल कारा डेलेविंगने ने कहा कि जब वो कम उम्र की थी तब उन्हें फैशन की ज्यादा जानकारी नहीं थी और उन्हें बिना कपड़ों के रहना बेहद पसंद था। उन्होंने एक मैगजीन से कहा, 'जब मैं छोटी थी, तब मैं फैशन पर ध्यान नहीं देती थी। जैसे

News Article Hero Image

मुंबई। 22 साल की मॉडल कारा डेलेविंगने ने कहा कि जब वो कम उम्र की थी तब उन्हें फैशन की ज्यादा जानकारी नहीं थी और उन्हें बिना कपड़ों के रहना बेहद पसंद था।

मर्लिन मुनरो के आखिरी फोटो शूट की तस्वीरें होंगी नीलाम!

उन्होंने एक मैगजीन से कहा, 'जब मैं छोटी थी, तब मैं फैशन पर ध्यान नहीं देती थी। जैसे मुझे बिना कपड़ों के रहना पसंद था।'

कारा ने आगे कहा, 'बहुत सारे लोग शानदार तरीके से कपड़े पहनते हैं। मुझे चार्ली चैपलिन का स्टाइल वाकई पसंद है।'

कारा का नाम हैरी स्टाइल्स के साथ जोड़ा गया था। मॉडल ने कहा कि ज्यादा लोग उनकी तरफ आकर्षित नहीं होते क्योंकि उनका करियर दूसरों को डरा देता है।

आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली जमानत

कारा से पूछा गया कि क्या वो ज्यादा उम्र के लड़कों को आकर्षित कर रही हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, बिलकुल नहीं। मुझे लगता है कि एक मॉडल के तौर पर वो आपसे डर जाते हैं। तो ऐसा कोई नहीं है।'

कारा मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक में भी अपना करियर बनाना चाहती हैं। हालांकि उनका कहना है कि वो सिंगिंग में डेब्यू करने की जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने मैगजीन से कहा, 'म्यूजिक हमेशा एक ऐसी चीज रहेगा जिसे मैं अपनी बाकी की जिंदगी में करूंगी। अभी इसमें काफी वक्त लगेगा। इसमें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है।'

शाहिद कपूर को है दुआओं की जरूरत