विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली जमानत

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 09 Mar 2015 09:43 AM (IST)

मुंबई के एक पब में शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड अभिनेता आदित्‍य पंचोली को जमानत मिल गई है। मुंबई पुलिस ने कल एक्टर को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें जमानत दे दी गई। बताया जा रहा है कि आदित्‍य को जुहू के एक

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई के एक पब में शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली को जमानत मिल गई है। मुंबई पुलिस ने कल एक्टर को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें जमानत दे दी गई।

पढ़ें - बाजीराव मस्तानी के सेट पर आदित्य पंचोली ने किया हंगामा!

बताया जा रहा है कि आदित्य को जुहू के एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट करने के बाद सांताक्रुज पुलिस ने गिरफ्तार किया। झगड़े के वक्त पंचोली काफी नशे में थे।

आदित्य पंचोली पर पब में हिंदी गाना नहीं बजाए जाने से नाराज होकर पब के बाउंसर को मोबाइल फोन से मारकर सर फोड़ने का आरोप है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिग बी ने मांगा महिलाओं के लिए समानता का अधिकार

हाल ही में आदित्य पंचोली ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार किया था। हालांकि आदित्य ने बाद में क्रू मेंबर्स से माफी मांग ली थी। आदित्य 'बाजीराव मस्तानी' में नकारात्मक भूमिका में नज़र आएंगे।

पढ़ें - कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्य पंचोली की किताब!