विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजीराव मस्‍तानी के सेट पर आदित्‍य पंचोली ने किया हंगामा!

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Tue, 17 Feb 2015 09:10 AM (IST)

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' के सेट पर अभिनेता आदित्‍य पंचोली ने क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्‍यवहार किया। आदित्‍य 'बाजीराव मस्‍तानी' में नकारात्‍मक भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों का कहना है आदित्‍य जब सेट पर आए तो उनका मूड खराब लग रहा था। कुछ क्रू मेंबर्स

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर अभिनेता आदित्य पंचोली ने क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। आदित्य 'बाजीराव मस्तानी' में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों का कहना है आदित्य जब सेट पर आए तो उनका मूड खराब लग रहा था। कुछ क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार किया और सेट छोड़कर चले गए।

सूत्र ने बताया कि हम सुबह की पारी में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन को शूट कर रहे थे जिसमें आदित्य पंचोली की मौजूदगी जरूरी थी, लेकिन वो सेट पर देर से आए और उनका मूड कुछ खराब लग रहा था। सेट पर आने के बाद वो कुछ क्रू मेंबर्स के साथ बात करने लगे, लेकिन अचानक वो क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जिसके बाद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया।

पढ़ें - तो इसलिए टल गई जॉन अब्राहम की ये फिल्म!

एक अन्य सूत्र ने बताया कि हम शूटिंग को रोकने या उनके खिलाफ कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं थे। अपने इस व्यवहार के बाद आदित्य ने एक दिन की छुट्टी मांगी और अगले दिन वह ठीक समय पर सेट पर आ गए। उन्होंने अपने व्यवहार के लिए क्रू मेंबर्स से माफी मांगी। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

पढ़ें - सलमान ने लुलिया को छोड़कर किसके साथ मनाया वैलेंटाइंस डे!