विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के बोल्ड दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 10:26 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Oct 2016 07:25 PM (GMT+05:30)

ऐश और रणबीर पर फ़िल्माए गए एडल्ट सींस को लेकर ख़बरे ये भी आई थीं कि बच्चन फ़ैमिली ऐश की बोल्डनेस से खुश नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के इंटीमेट और पैशनेट रोमांस को फैंस भले ही पसंद कर रहे हों, लेकिन सेंसर बोर्ड को ऐश और रणबीर की ये नज़दीकियां रास नहीं आईं। फ़िल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने इन दोनों पर फ़िल्माए गए तीन इंटीमेट दृश्यों को हटा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक ऐ दिल है मुश्किल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन ने U/A सर्टिफिकेट दिया है, जो करण जौहर के लिए बहुत बड़ी राहत है क्योंकि फ़िल्म के मैच्योर रोमांस को देखते हुए ये क़यास लगाए जा रहे थे कि ऐ दिल है मुश्किल को कहीं A सर्टिफिकेट ना मिल जाए। हालांकि U/A सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने ऐश और रणबीर के रोमांस को टोन डाउन कर दिया है। बोर्ड ने कम से कम तीन ऐसे इंटीमेट सीन हटवाए हैं, जिनमें ऐश और रणबीर के बीच पैशनेट रोमांस दिखाया गया है। इनमें से एक ट्रेलर में भी दिख चुका है।

दाऊद इब्राहिम की बहन पर बन रही बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग शुरू

सूत्र बताते हैं कि करण जौहर फ़िल्म की स्क्रीनिंग में खुद मौजूद रहे थे और उन्होंने सींस को लेकर काफी जिरह भी की, लेकिन सेंसर बोर्ड कंविंस नहीं हुआ और फाइनली सीन हटाए गए। बताते चलें कि ऐश और रणबीर पर फ़िल्माए गए एडल्ट सींस को लेकर ख़बरे ये भी आई थीं कि बच्चन फ़ैमिली ऐश की बोल्डनेस से खुश नहीं है और उन्होंने करण को फोन करके ऐसे सींस को हल्का करने के लिए कहा था।

ट्यूबलाइट के सेट पर चिल्लर पार्टी के साथ सलमान ख़ान की मस्ती

अब ऐसा लगता है कि बच्चन फ़ैमिली की मंशा सेंसर बोर्ड ने समझ ली है और ऐ दिल है मुश्किल के अंतरंग दृश्यों पर कैंची चला दी है। 'ऐ दिल है मुश्किल' दिवाली पर रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।