विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: 'चक दे इंडिया' की इस एक्ट्रेस ने कर ली शादी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 11:47 AM (IST)

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में हॉकी खिलाड़ियों का किरदार निभाने वालीं सभी लड़कियां दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। इनमें गुंजन लखानी की भूमिका में नजर आईं शुभी मेहता भी शामिल थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में हॉकी खिलाड़ियों का किरदार निभाने वालीं सभी लड़कियां दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। इनमें गुंजन लखानी की भूमिका में नजर आईं शुभी मेहता भी शामिल थीं। खबर है कि हाल ही में वो बेंगलुरु के एजुकेटर अपूर्व वाजपेयी के साथ शादी बंधन में बंध गईं।

आथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग

सूत्रों की मानें तो शादी के बाद दोनों गुड़गांव में सेटल होने वाले हैं। शुभी ने अपूर्व के साथ लव मैरिज की है। दोनों एक दूसरे को 2014 से डेट कर रहे थे। उनकी मुलाकात एक कॉनक्लेव में हुई थी और इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं।



पहली मुलाकात में दोनों ने फैसला कर लिया था कि वो पहले एक दोस्त के तौर पर एक दूसरे को समझेंगे। फिर इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाएंगे। शुभी के मुताबिक, कुछ समय बाद अपूर्व अंडमान चले गए औऱ वहां रहने लगे। इसकी वजह से दोनों के बीच कुछ समय के लिए दूरियां आ गईं, मगर दूर रहने की वजह से। दिलों में प्यार बरकरार रहा और आखिरकार एक दिन अपूर्व ने फोन कर रोमांटिक तरीके से शुभी को प्रपोज कर दिया।

शादी के बाद प्रीति जिंटा 'भैयाजी' के साथ बॉलीवुड में कर रहीं कमबैक

शुभी ने बताया, 'अपूर्व ने बस इतना कहा कि मैं बस तुम्हारे लिए बना हूं।' उनके पति अपूर्व गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में एक्सपेरिंयटल एजुकेटर हैं और मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। शुभी की शादी में फिल्म 'चक दे इंडिया' से को-स्टार्स चित्रांशी रावत, तान्या अब्रोल, आर्य मेनन और शिल्पा शुक्ला भी शामिल हुईं।