विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Mar 2016 11:02 AM (IST)

करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' की स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की। इनमें आथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी भी शामिल थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' की स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की। इनमें आथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी भी शामिल थीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं। ऐसे में वहां मौजूद सभी की नजरें उन पर टिक गईं। आप भी इसकी एक झलक यहां देख लीजिए।

देखिए करीना ने कैसे 'की एंड का' के लिए बनाई रोटी और की सैफ की बुराई!

जहां तक सवाल कपूर्स की फिल्म 'की एंड का' की बात करें तो यह फिल्म सितारों को पसंद आई है। इसमें निर्देशक आर बाल्कि ने भारतीय समाज की अवधारणा को तोड़ते हुए पति-पत्नी के रिश्ते को अलग ही अंदाज में पेश किया है। 'की एंड का' में पत्नी करीना कमाकर घर का खर्चा चलाती हैं तो पति अर्जुन घरेलू कामकाज संभालते हैं। यह यूनिक कॉन्सेप्ट जरूर दर्शकों को भी पसंद आने वाला है। यह फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नाइट आउट करती नजर आईं फ्रीडा पिंटो