विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चित्रांगदा से डायरेक्‍टर ने की ऐसी डिमांड, रोते हुए छोड़ दी फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 13 Jun 2016 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 07:20 PM (IST)

बॉलीवुड से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'ये साली जिंदगी' की बोल्‍ड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे वो पूरी तरह से हिल गईं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यह सही है कि फिल्म का हर सीन रियल बनाने के लिए डायरेक्टर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। मगर कैमरे के सामने अंतरंग सीन करना हर किसी के वश की बात नहीं। हर किसी की अपनी एक सीमा होती है और कोई भी डायरेक्टर इसे जबरदस्ती नहीं करवा सकता। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांंगदा सिंह को भी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के सेट पर कुछ ही ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, मगर उन्होंने बर्दाश्त करने की बजाय फिल्म छोड़ने का ही फैसला कर लिया।

पिता बनने के सवाल पर पति का जवाब सुन शर्मा जाएंगी बिपाशा

पहली बार लड़की को किस करते आमिर का हुआ इतना बुरा हाल

चलिए बताते हैं कि आखिर डायरेक्टर ने ऐसा क्या करवाना चाहा कि चित्रांगदा को फिल्म ही छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। सबसे पहले आपको बता दें कि 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड हीरो के रोल में हैं, जबकि कुशन नंदी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। 'SpotboyE' की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान डायरेक्टर एक सीन में कुछ ज्यादा ही घुस गए। उस सीन में नवाजुद्दीन को चित्रांगदा को बिस्तर पर खींचना था और यह अहसास कराना था कि उन्हें कोई देख रहा है। इस सीन से डायरेक्टर संतुष्ट नहीं हुए और इस चक्कर में उन्होंने जोर से सबके सामने बोलते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो बहुत ही बेतुका था।

चित्रांगदा से डायरेक्टर को महंगी पड़ी अंतरंग सीन की डिंमाड, देखें तस्वीरें

डायरेक्टर ने चित्रांगदा से कहा, 'तुम्हें नवाजुद्दीन के ऊपर आना है, टांगेंं रगड़ो और सेक्स करो।' फिर क्या था, यह सुन चित्रांगदा भड़क गईं। दोनों के बीच बहस होने लगी और चित्रांगदा रोते हुए सेट छोड़कर चली गईं। जिस तरह से कुशन ने उनसे बात की, उससे वो खासी नाराज थीं और वहां से जाने के बाद उन्होंने नवाजुद्दीन को फोन कर कहा कि वो यह फिल्म छोड़ रही हैं।

'बाहुबली 2' के क्लाइमैक्स से जुड़ी ये बातें चौंका देंगी आपको

पति से तलाक पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी और दिया यह जवाब

हालांकि कुशन के एक दोस्त ने कथित तौर पर इस तरह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चित्रांगदा ने यह फिल्म नहीं छोड़ी, बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया क्योंकि वह अच्छे से परफॉर्म नहीं कर रही थीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस रोल के लिए स्वरा भास्कर को भी एप्रोच किया गया था, मगर उन्होंने करने से इंकार कर दिया। चित्रांगदा को सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो 'इंकार', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'गब्बर इज बैक', 'देसी ब्वॉयज' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।