विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स में वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर, किरदार को लेकर फंसा पेंच

By Edited By:
Updated: Thu, 19 Jun 2014 01:55 PM (IST)

सुनील ग्रोवर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में वापसी की तैयारी में हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार वे गुत्थी का किरदार नहीं करेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील ग्रोवर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में वापसी की तैयारी में हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार वे गुत्थी का किरदार नहीं करेंगे।

इस कॉमेडी शो की निर्माता प्रीति सिमोस ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, 'सुनील ग्रोवर के साथ बातचीत जारी है, लेकिन अभी फाइनल कुछ नहीं हुआ है।' प्रीति शो के होस्ट कपिल शर्मा से भी सुनील के किरदार को लेकर बातचीत कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि किकू शारदा ने पलक के किरदार के जरिए गुत्थी की कमी पूरी कर दी है इसलिए सुनील ग्रोवर अब गुत्थी का किरदार नहीं करना चाहते। प्रीति की मानें तो सितंबर में कॉमेडी नाइट्स बंद होने की बात गलत है। उनके मुताबिक लोगों ने कपिल के ट्वीट का गलत मतलब निकाल लिया था।

क्लिक करके जानिए, कब से बंद हो रहा है कॉमेडी नाइट्स

पढ़ें: इस शो में मेजबान नहीं मेहमान बनेंगे कपिल शर्मा