विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की फिल्म के सेट पर क्रू मेंबर की मौत

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 13 Dec 2014 09:07 AM (IST)

बुधवार को करजत में एनडी स्टूडियो में एक 36 साल के लाइटमेन का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुनीब अंसारी नाम का ये लाइटमेन कुछ दिनों से कबीर खान की अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहा था। फिल्म स्टूडियो सेटिंग और अलाइड मजदूर यूनियन के

News Article Hero Image

मुंबई। बुधवार को करजत में एनडी स्टूडियो में एक 36 साल के लाइटमेन का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुनीब अंसारी नाम का ये लाइटमेन कुछ दिनों से कबीर खान की अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहा था।

फिल्म स्टूडियो सेटिंग और अलाइड मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वर श्रीवास्तव ने दुख जताते हुए कहा, 'जिस वक्त अंसारी को दिल का दौरा पड़ा, उस वक्त वो होटल के कमरे में थे। सुबह की शिफ्ट थी और हमारे कुछ मेंबर वहां मौजूद थे। अंसारी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।'

अंसारी मुंबई में अपने कजन के साथ रहता था। श्रीवास्तव ने कहा, 'उनके शव को उनके पैतृक क्षेत्र भेज दिया गया है और निर्माता इसकी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। यूनियन 7 लाख रुपये मुआवजे की उम्मीद कर रहा है क्योंकि वो पिछले 13 सालों से बतौर लाइटमेन काम कर रहे थे।'

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जो मजदूरों की मेडिकल से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखेगी। अंसारी की मौत की खबर से दुखी एफडब्ल्यूआईसीई के जनरल सेक्रेटरी दिलीप पिथवा ने कहा कि कोई नहीं जानता कि जब एक मजदूर काम पर आता है तो वो किस प्रेशर और स्ट्रेस से गुजर रहा है। बकौल पिथवा, 'हम मजदूरों के नियमित हेल्थ चेकअप कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमने टीवी के निर्माताओं को एक रिक्वेस्ट लेटर भेजा है ताकि हर निर्माता 10 हजार रुपये दान करें जिससे मजदूरों की सेहत की दिशा में काम किया जा सके। उम्मीद है कि वो सहयोग करेंगे।'

कबीर ने खर्च की जिम्मेदारी उठाई है। जब निर्देशक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'ये दुखद है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वो फिल्म 'फैंटम' में भी मेरे साथ थे।'

पढ़ेंः दो टीवी सीरियलों के सेट पर आग लगने की होगी जांच

पढ़ेंः शाहरुख की फिल्म सेट पर हुआ झगड़ा, टल गई शूटिंग