विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख की फिल्‍म सेट पर हुआ झगड़ा, टल गई शूटिंग

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 12 Dec 2014 08:58 AM (IST)

डायरेक्टर मनीष शर्मा हाल ही में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर अपनी अगली फिल्म 'फैन' की शूटिंग कर रहे थे। अगर खबरों की मानें तो सेट पर हुए एक झगड़े की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी।

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर मनीष शर्मा हाल ही में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर अपनी अगली फिल्म 'फैन' की शूटिंग कर रहे थे। अगर खबरों की मानें तो सेट पर हुए एक झगड़े की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी।

बुधवार को पूरी क्रू शूटिंग में व्यस्त थी कि अचानक सेट पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा सेट पर मौजूद एक स्पॉट बॉय और एक गार्ड के बीच हुआ था। एक सूत्र ने बताया कि झगड़ा काफी बढ़ गया था।

झगड़े के वक्त सेट पर मौजूद सूत्र ने कहा, 'मन्नत के बाहर शूट चल रहा था और हर कोई उसमें व्यस्त था। अचानक सेट लड़ाई के अखाड़े में बदल गया। झगड़ा सेट पर मौजूद एक स्पॉट बॉय और एक गार्ड के बीच हुआ। हम सबको बीच में आना पड़ा और झगड़ा रोकना पड़ा, जिससे शूट में देरी हुई।'

प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने कहा, 'हां, शूट के दौरान दो लोगों के बीच मामूली सा झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में उसे आराम से निपटा लिया गया।' इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पढ़ेंः गार्ड ने शाहरुख खान को अपने ही घर में नहीं घुसने दिया!

पढ़ेंः इस फिल्म में शाहरुख के भाई बनेंगे अर्जुन कपूर!